स्वास्थ्य कोर ग्रुप
डॉ रणबीर सिंह दहिया, धर्म सिंह वजीर सिंह सोहन दास, राम मेहर, सतपाल आनंद
सतपाल आनंद ज्यादातर समय विदेश में रहने और अन्य जिम्मेदारियों के चलते कम भागीदारी रही।
धर्म सिंह जी ने 6 माह की छुट्टी ली बाद में दोबारा सक्रिय नहीं हुए।
राम मेहर जी बीच बीच में अन्य प्रोजेक्टों में काम करने की वजह से उनकी स्वास्थ्य कोर में सक्रियता नहीं बन पाई।
संयोजक द्वारा भी यह एजेंडे पर गंभीरता से नहीं लिया गया।
यह छह साथियों का ग्रुप बनाया गया था लेकिन ज्यादातर साथी दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के स्वास्थ्य कोर ग्रुप का संचालन ठीक प्रकार से नहीं हो पाया। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के स्तर पर भी स्वास्थ्य का मुद्दा गंभीरता से नहीं लिया गया। कोर ग्रुप का दोबारा से सक्रिय साथियों को जोड़ के चलाने का मामला भी डिस्कस नहीं हो पाया। इसलिए ज्ञान विज्ञान समिति हरियाणा का स्वास्थ्य के स्तर पर सक्रियता से काम नहीं हो पाया। जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा से भी तालमेल की कमी रही। जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा भी सक्रिय भूमिका में नहीं आ पाया । सन 2025 में कुछ सक्रियता दिखाई है।
हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के एक दो साथी जो जन स्वास्थ्य अभियान में सक्रिय थे, कुछ काम कर पाए वह इस प्रकार रहा:-
जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा का छठा राज्य स्तरीय सम्मेलन कर्मचारी भवन रोहतक में हुआ जिसमें 25 सदस्य की नई राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई गई । डॉक्टर दहिया को प्रांतीय संयोजक, डॉक्टर सतनाम, सुरेश कुमार और प्रोफेसर अनीता को कोसंयोजक और सविता , सुरेखा, डॉक्टर बलराम कादयान ,सुनीता, संदीप एवं प्रमोद गौरी को वर्किंग ग्रुप की जिम्मेदारी सौंप गई ।
जन स्वास्थ्य अभियान के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा स्वास्थ्य के मुद्दे पर व्यापक चर्चा एवं आगामी आंदोलन की योजना बनाने के लिए गत 11-12 दिसंबर को राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन जवाहर भवन, नई दिल्ली में किया गया। जिसमें 23 राज्यों के करीब 600 कार्यकर्ताओं एवं संगठनकर्ताओं ने भारी उत्साह से भाग लिया। जिनमें हरियाणा से विभिन्न संगठनों से जुड़े करीब 65 साथियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान के गठन के 25 साल पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली मनाते हुए अब तक के तमाम संघर्षों को याद किया गया।
इसके अलावा किशनपुरा चौपाल पर फ्री हेल्थ क्लिनिक मंगलवार और शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पिछले 3 साल 23, 24, 25 में जारी रही है। 15 से 20 मैरिज हर एक ओपीडी में औसतन देखे जाते हैं। दान करता दवाओ का भी इंतजाम कर रहे हैं। साल में तीन या चार हेल्थ कैंप भी 2023 और 2024 में लगाए गए हैं। 2023 में 4207 मरीज, 2024 में 2408 मरीज और 2025 में 1751 मरीज देखे हैं। इसके साथ ही मंगलवार को 12:00 बजे चौपाल में से चलकर हुमायूं पर जाते थे वहां एक से तीन बजे तक क्लीनिक चलाते थे 2023 में 1445 मरीज देखे, 2024 में 834 मरीज देखे। इसमें आजाद सिवाच रिटायर्ड फार्मासिस्ट , डॉक्टर रणबीर दहिया और श्रीमती मधु मेहरा की सक्रिय भूमिका रही। एमडीयू के एक्स वाई चांसलर डॉक्टर धनखड़ इसे सपोर्ट करते रहे हैं, वे हुमायूंपुर गांव से हैं।
सुझाव यह है कि हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के स्वास्थ्य कोर ग्रुप का पुनर्गठन किया जाए। इसके माध्यम से हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिलों में भी स्वास्थ्य का मुद्दा लोगों तक ले जाया जाना चाहिए।